Wednesday, April 29, 2020

ईस्लाम पूर्व अरब में कैसा जाहिलियत युग था?

क ई मुस्लिमो को आपने कहते हुए सुना होगा कि ईस्लाम से पूर्व अरब में महिलाओं की स्थिति बहुत खराब थी.. उन्हें अधिकार नहीं थे वो जाहिलियाना युग था आदि आदि.. 
किंतु हमें ईसापूर्व लगभग 600 वर्ष में अरब में एक महिला शासिका का प्रमाण असूर बनीपाल के असीरिया से प्राप्त प्राचीन अभिलेखों में मिलता है.. असूर बनीपाल ने 600 ईसापूर्व अपने विजय अभियानों और आक्रमणों को अभिलेख बद्ध किया था.. उन्ही अभिलेखों में से एक अभिलेख में उसका अरब आक्रमण का विवरण है जिसके अनुसार अरब के किसी प्रदेश पर महिला शासिका थी जिसका नाम आदिया था.. उसके साथ क ई सैनिक थे.. असूर बनीपाल ने आक्रमण करके उस अरब रानी के शिविरों को जला दिया और उस रानी तथा उसके सैनिकों के प्राणों को अपने हाथों में कब्जा कर लिया अर्थात् रानी को हरा दिया और अरब के उस प्रदेश की अटूट सम्पत्ति को लूटकर असीरिया पहुंचा दिया... 
इस 600 ईसापूर्व अभिलेख से यह बात स्पष्ट हो जाती है कि अरब में मुस्लिम पूर्व महिलाओं को शासिका बनने तक का अधिकार था वो सैन्य नैतृत्व भी करती थी... और जाहिलियाना युग एक कल्पना मात्र है जिसका उद्देश्य ईस्लाम की श्रेष्ठता दर्शाना तथा ईस्लाम पूर्व अरब सभ्यता को नीचा दिखाना मात्र था..

No comments:

Post a Comment