Friday, February 7, 2014

ग्रीक सभ्यता मे भगवान कृष्ण(Krishna in Greek civilization)

जय श्री कृष्णा!
मित्रो हमारे भगवान कृष्ण की महिमा ओर यश के बारे मे आप सब परिचित है |
भगवान कृष्ण योगेश्वर है,सभी शास्त्रो के ज्ञाता के साथ साथ युध्दादि कला मे भी निपुण थे|
अर्जुन को गीता जैसे उपदेश देने वाले भगवान कृष्ण से भारत ही नही बल्कि विश्व की समस्त प्राचीन सभ्यताए जैसे-सिंधु सरस्वती,मेसोपोटामिया,बेबीलोन,रोम,चीन,जापान,ग्रीक सभी प्रवाभित थे| विश्व की कई सभ्यताओ मे आपको कृष्ण जी के संकेत मिल जाएंगे|
यहा हम ग्रीक की सभ्यता मे भगवान कृष्ण जी के बारे मे बताएंगे
सबसे पहले चित्र१ देखे-इस चित्र मे एक तरफ दो सिक्के है जो कि २०० ईसा पूर्व के है ये ग्रीक सभ्यता से प्राप्त है इनमे एक सिक्के पर कृष्ण जी के भाई बलराम अपने शस्त्र मूसल ओर हल लिये खडे है| तथा दूसरे सिक्के पर श्री कृष्ण सूदर्शन चक्र सहित है| इससे स्पष्ट है कि भगवान कृष्ण से ग्रीक लोग प्रवाभित थे ओर उनकी अराधना भी करते थे|
चित्र नं२ देखे- ये ग्रीक के मुख्य देवता हरकुलिस का है| हरकुलिस- हरी कुल ईश का ही बिगडा रूप प्रतित होता है|
इस चित्र मे हरकुलिस एक दैत्य से लड रहे है,जिसका नाम हाईड्रा है ओर ये कई फनो वाला जहरीला सांप है|
ये ग्रीक चित्र ओर लोककथा हमारे भगवान कृष्ण ओर कालिया नाग के युध्द से बिलकुल मिलता है|
ये ऐसा प्रतीत होता है कि भगवान कृष्ण की ही इस कथा से प्रवाभित होकर इस कथा को हरकुलिस के ऊपर गढ लिया गया होगा|
(नोट- हरकुलिस का चरित्र कृष्ण जी ओर कार्तिक जी से समानता रखता है)
निम्न विडियो भी देखे-
http://m.youtube.com/watch?v=xyAVuLmhb_U&app=m
चित्र नं३ मे श्री कृष्ण जी के बालरूप का चित्रण है जिसमे भगवान कृष्ण को वनो मे गाय चराने के दोरान बांसुरी बजाते हुए दिखाया गया है|
http://m.youtube.com/watch?v=NoflLDo2Mns&app=m
इन सभी से यह बात सिध्द होती है कि ग्रीक सभ्यता मे ओर ग्रीक लोगो के हृदय मे भगवान कृष्ण की अमित छाप थी|
जय माँ भारती!

No comments:

Post a Comment