Thursday, November 14, 2013

सिद्धियाँ 8 प्रकार की होती हैं



1. अणिमा -
जिसके पास ये सिद्धि होती है वो व्यक्ति अपने शरीर को अनु या एटम जितना छोटा बना सकता है l

2. महिमा -
इस सिद्धि से व्यक्ति अपने शरीर को जितना चाहे बड़ा बना सकता है l

3. गरिमा -
इस सिद्धि से व्यक्ति अपने शरीर को जितना चाहे उतना भारी कर सकता है l

4. लघिमा -
इस सिद्धि से मनुष्य अपने शरीर को बिलकुल हल्का बना सकता है l

5. प्राप्ति -
इस सिद्धि से व्यक्ति किसी भी स्थान में बिना रोक टोक जा सकता है l

6. प्राकाम्य -
इस सिद्धि को प्राप्त करने से मनुष्य जिस भी चीज की इच्छा करता
है वो उसे प्राप्त कर लेता है l

7. इशित्वा -
इस सिद्धि की प्राप्ति से मनुष्य किसी भी व्यक्ति पर स्वामित्व
प्राप्त करने की शक्ति प्राप्त कर लेता है

8. वशित्वा -
इस सिद्धि को प्राप्त करने से मनुष्य हर प्रकार के युद्ध में
विजय प्राप्त करता है l

देवी माँ सिद्धिदात्री की कृपा से इन 8 सिद्धियों को प्राप्त किया जा सकता है
जय माता दी

देवी दुर्गा जी के नौवें रूप का नाम देवी सिद्धिधात्री है , वे सभी
प्रकार की सिद्धियों को देने में समर्थ हैं मार्कंडेय पुराण के अनुसार आठ
प्रकार की सिद्धियाँ होती हैं : अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति,
प्राकाम्य, इशित्वा, वाशित्वा l

इनकी पूजा करने से साधक को सभी सिद्धियों की प्राप्ति होती है साधक का
संपूर्ण जगत पर अधिकार हो जाता है उसके लिए कुछ भी दुर्लभ नहीं रहता l

ॐॐ

No comments:

Post a Comment